Breaking News in Hindi

लोकायुक्त पुलिस ने बड़वारा जनपद पंचायत में मारा छापा, रिश्वत लेते लेखपाल और सचिव गिरफ्तार..

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा जनपद में लोकायुक्त पुलिस ने 6 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल और सचिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एरियर्स का पैसा जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। बड़वारा जनपद पंचायत में पदस्थ लिपिक प्रभारी संजय चतुर्वेदी और सचिव आशीष दुबे पर जबलपुर लोकायुक्त टीम ने शिकंजा कसते हुए 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आवेदक जितेंद्र सिंह बघेल के अनुसार वह पिपरिया शुक्ला ग्राम पंचायत का सचिव था।

जिस की एरियर की राशि साढ़े 7 लाख से अधिक थी, उसे जारी करने के नाम पर जनपद पंचायत के लिपिक बाबू संजय चतुर्वेदी और सचिव आशीष दुबे द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। बातचीत करने पर 6 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरपड़े ने बताया कि जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदक जितेंद्र सिंह बघेल ने अपनी आपबीती एसपी साहब को सुनाते हुए मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिस पर बुधवार को 9 सदस्यीय टीम के साथ कटनी जिले के बड़वारा जनपद पंचायत पहुंचकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है और लिपिक प्रभारी संजय चतुर्वेदी और सचिव आशीष दुबे को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामले का पंचनामा बनाते हुए दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....