Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

वनडे विश्व कप में PAK के खराब प्रदर्शन पर बोले इंजमाम- PCB के पूर्व अध्यक्ष को ठहराया जिम्मेदार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने भारत में 2023 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख जका अशरफ को जिम्मेदार ठहराया है। अशरफ ने शुक्रवार 19 जनवरी को पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, वह पिछले साल जुलाई से इस पद पर थे।

पाकिस्तानी समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मानसिकता तब प्रभावित हुई होगी जब अशरफ ने कहा कि विश्व कप टीम का चयन कप्तान और मुख्य चयनकर्ता ने किया था, न कि बोर्ड ने। पाकिस्तान एकदिवसीय विश्व कप अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा और नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा।

इंजमाम ने कहा, ‘क्या आप खिलाड़ियों की मानसिकता की कल्पना कर सकते हैं जब भारत में विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान वे सुनते हैं कि पीसीबी अध्यक्ष कह रहे हैं कि टीम का चयन बोर्ड द्वारा नहीं बल्कि कप्तान और मुख्य चयनकर्ता द्वारा किया गया था।’

उन्होंने कहा, ‘जरा सोचिए कि खिलाड़ियों के दिमाग में क्या चल रहा होगा जब वे सुनेंगे कि मुख्य चयनकर्ता के खिलाफ एक जांच समिति बनाई गई है और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। ऐसा कहां होता है? मैं अभी भी अपने खिलाफ जांच समिति की उस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं जो यह जांच करने के लिए बनाई गई थी कि मुख्य चयनकर्ता रहते हुए मैंने हितों का टकराव किया था या नहीं।’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि टीम को वनडे विश्व कप में आत्मविश्वास की जरूरत थी, जो उन्हें नहीं मिला। इंजमाम ने कहा, ‘इन बदलावों ने टीम के प्रदर्शन को प्रभावित किया और जरा कल्पना करें कि जब वे बाबर आजम जैसे विश्व स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पर दबाव डाल सकते हैं तो अन्य खिलाड़ी क्या सोच रहे होंगे। विश्व कप में टीम संघर्ष कर रही थी और उन्हें पूरा आत्मविश्वास देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम के साथ कोई समस्या नहीं है, उन्हें सिर्फ आत्मविश्वास और समर्थन की जरूरत है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.