Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा – यह कोई प्रैक्टिकल नहीं

छिंदवाड़ा। दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है ,उन्होंने कहा कैबिनेट से मंजूरी तो हो गई है, लेकिन यह प्रैक्टिकल नहीं है। आज अगर देश में कोई पार्टी अविश्वास प्रस्ताव ला दे तो देश के क्या हालात होंगे यह मोदी सरकार का एक और खिलौना है। जो जनता को उलझाने के लिए लाया गया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास कुछ बचा नहीं है इसलिए फिजूल की बयानबाजी राहुल गांधी की झूठी आलोचना की जा रही है।

अमरवाड़ा उपचुनाव के बाद पहली बार पहुंचे है छिंदवाड़ा…

बता दें कि अमरवाड़ा उपचुनाव सम्पन्न होने के लगभग 2 महीने बाद कमलनाथ छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बड़ा बयान दिया। वहीं जिला कार्यकारिणी को लेकर भी कमलनाथ ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कमलनाथ ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर की जा रही टिप्पणी को लेकर भी सरकार को घेरा वहीं उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर यह बयान दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.