Breaking News in Hindi

विदिशा में ज्वेलरी शॉप में लूट, पीछा कर लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में मेहलुआ चौराहा स्थित ज्वेलरी शॉप में लूट का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार बदमाश ज्वेलरी दुकानदार के हाथ से सोने की झुमकी समेत जेवर से भरा बॉक्स छीनकर भाग रहे थे। इस दौरान एक बदमाश लोगों के हाथ लग गया, जिसकी जमकर पिटाई की गई।
घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच की है। दुकानदार राजेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया पास बैठे लोगों की मदद से हमने बदमाशों का पीछा किया। चार में से एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। लुटेरे 2 सौ ग्राम सोने के जेवर ले जाने में कामयाब रहे।

दुकानदार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच में दो बाइक से चार युवक मेरी दुकान पर आए। यहां इन्होंने मुझसे झुमकी दिखाने की बात कही। उनमें से एक युवक ने कहा कि कुछ अलग तरह के जेवर और हों तो दिखाइए। मैंने उन्हें झुमकी, टॉप्स समेत अन्य ज्वेलरी दिखाई। इस बीच दो युवक बाइक के पास जाकर खड़े हो गए। एक युवक ने जेवर का पैकेट उठाकर भागने की कोशिश की। मैंने उसे रोका तो दुकान पर खड़े दूसरे युवक ने मुझसे मारपीट की। दाईं आंख पर चोट आई है। मुझे धक्का देकर वह लोग बाइक से भाग गए। फिर मैंने चोर-चोर की आवाज लगाई दुकान के बाहर मौजूद अन्य लोग भी आ गए।

बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा गया, तीन भाग निकले राजेंद्र सोनी ने बताया कि मेरे साथ कुछ और लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। दोनों बाइक से बदमाश कुरवाई की ओर भागे। दुकान से करीब 300 मीटर दूर टेलीफोन एक्सचेंज के पास हमने एक को पकड़ लिया। इस दौरान तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर भागने में कामयाब रहे। आरोपी झुमकी समेत 2 सौ ग्राम सोना ले गए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी को कुरवाई लेकर गई है। उससे पूछताछ चल रही है। । कुरवाई थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। तीन अन्य फरार बदमाशों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन