Breaking News in Hindi

विदिशा में हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली नर्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

विदिशा। विदिशा के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कालेज में पदस्थ एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जबलपुर की रहने वाली नर्स किरण रैकवार मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में पदस्थ थी। मेडिकल कालेज परिसर में बने हास्टल में ही वह रहती थी। गुरुवार सुबह जब वह बाथरूम से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उसकी रूममेट नर्स दीक्षा ने अन्य नर्सों को बताया। मेडिकल कालेज का स्टाफ वहां पहुंचा, लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मेडिकल कालेज के डीन डाक्टर मनीष निगम का कहना है की नर्स करीब 2 साल से यहां पदस्थ थी। सुबह बाथरूम में वह अचेत अवस्था में पाई गई, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा की नर्स की मौत किन कारणों से हुई।

नर्स आफिसर किरण की मौत की खबर सुनकर मेडिकल कालेज में शोक की लहर दौड़ गई। साथी अन्य नर्सों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस दौरान कुछ नर्सों की तबीयत भी खराब हुई जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। नर्स किरण रैकवार के परिजन जबलपुर के रहने वाले हैं सुबह ही उन्हें खबर दे दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?