Breaking News in Hindi

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने खेली जोरदार पारी 

बीसीसीआई के अंडर-16 घरेलू टूर्नामेंट में वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। वीरू की तरह पारी का आगाज करने उतरे आर्यवीर सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पारी खेली। हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ बुरी तरह से फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

सहवाग के बेटे का बल्ले से कमाल

बीसीसीआई के अंडर-16 घरेलू टूर्नामेंट विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने सूझबूझ भरी पारी खेली। पारी का आगाज करने उतरे आर्यवीर ने एक के बाद दमदार शॉट्स लगाए और 106 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की बेशकीमती पारी खेली। आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 8 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, जबकि उनके बल्ले से एक गगनचुंबी सिक्स भी निकला।

फ्लॉप रहे अन्वय द्रविड़

कर्नाटक की कमान संभाल रहे अन्वय द्रविड़ बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे। अन्वय अपना खाता तक नहीं खोल सके और दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। बता दें कि अन्वय भी अपने पिता राहुल द्रविड़ की तरह ही विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। दूसरी पारी में भी अन्वय बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 11 रन बनाकर आयुष का शिकार बने।

मैच पर दिल्ली ने कसा शिकंजा

गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते दिल्ली ने कर्नाटक की टीम को 144 रन पर ढेर किया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने पहली पारी में 304 रन बनाए। दूसरी इनिंग में भी कर्नाटक का हाल बेहाल है और टीम महज 88 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....