Breaking News in Hindi

वेयर हाउस से गेहूं से भरा ट्रैक्टर ले उड़े थे चोर, पुलिस ने बेचने से पहले चोरों से बरामद कर किसान को लौटाया

उज्जैन के महिदपुर वेयर हाउस के बाहर लाइन में खड़े गेहूं से भरे ट्रैक्टर चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके कब्जे से गेहूं सहित ट्रैक्टर ट्राली को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 12 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

मंगलवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि फरियादी अमित पोरवाल निवासी महिदपुर रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने अपने गेहूं की फसल महिदपुर रोड से चंदन पिता ओमप्रकाश निवासी ग्राम डेलवास के ट्रैक्टर में भरकर सरकारी तोल कांटे पर बेचने के लिए महाशक्ति वेयर हाऊस के बाहर रुपेटा रोड पर लाइन में लगाकर खड़ा किया था। 8 अप्रैल को चंदन, वेयर हाऊस पर ट्रैक्टर पर पहुंचकर दिन भर तौल के लिए नंबर आने का इंतजार करता रहा लेकिन शाम तक नंबर नहीं आया, तो चंदन शाम करीब 7 बजे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को महाशक्ति वेयर हाऊस के सामने अपने ट्रैक्टर के पीछे लाइन में खडे ट्रैक्टर वालों को बताकर वापस अपने घर डेलवास आ गया। दूसरे दिन जब वह बेयर हाउस पहुंचा तो वहां से गेंहू समेत ट्रैक्टर ट्रली गायब थे। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और चोरों तक पहुंची। आरोपियों को गिरफ्तार कर किसान का गेंहू से भरा ट्रैक्टर ट्राली वापस लौटा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...