Breaking News in Hindi

वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस

गरियाबंद के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दो मतदान केंद्र आमामोरा और ओड़ से मतदान करा कर 16 सदस्यीय दल ने 96 घंटे पुनः हेलीकॉप्टर से सकुशल वापसी की। मतदान दल को रिसीव करने कलेक्टर दीपक अग्रवाल खुद हेलीपेड में मौजूद रहे। उन्होंने मतदान दल के सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उनका हाल चाल पूछा जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जिलाधीश दीपक अग्रवाल एवं इस चुनाव को संपन्न कराने पहुंचे पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम मशीन को  स्ट्रांग रूम को सील किया गया। मतदान दल से लौटे पीठासीन अधिकारियों ने पिछले 100 घंटे के अपने अनुभव को सांझा किया। आमामोरा में जहां 63 प्रतिशत तो वही ओड़ में 79 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में सबसे अधिक 81 प्रतिशत मतदान हुआ जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बताया जा रहा है। वही राजिम में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडी प्रांगण में मीडिया से बात करते हुए गरियाबंद कलेक्टर ने बताया कि गरियाबंद जिले के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप