Breaking News in Hindi

शक्तिशाली त्रिग्रही योग बनने से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन व्यापार में होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निश्चित अंतराल पर गोचर करने वाले ग्रह योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। बुध और सूर्य देव कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। जिसका शुभ प्रभाव 3 राशियों पर पड़ेगा। जिन्हें इस अवधि में अचानक धन और तरक्की मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

मेष राशि

बुध और सूर्य की युति मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। वाहन या संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। इस अवधि में मां के प्रति प्रेम काफी बढ़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। जो लोग बेरोजगार हैं। उन्हें नौकरी मिलने की भी संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अच्छे दिन आ सकते हैं। इस अवधि में आय में वृद्धि हो सकती है। इनकम के नए स्त्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। कार्यस्थल पर आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध और सूर्य की युति बिजनेस के लिहाज से फायदेमंद हो सकती है। यह अवधि नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी हो सकती है। इस दौरान नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....