Breaking News in Hindi

शख्स ने खुद के पैसों से बनवाया पुल, तारीफ के बजाए हो गई दो साल की जेल, जानिए क्यों?

एक व्यक्ति ने खुद के पैसों से एक अलग-थलग गांव के लिए पंटून पुल यानि पीपा पुल का निर्माण कराया, ताकि स्थानीयों को राहत मिल सके. लेकिन इस काम के लिए प्रशंसा मिलने के बजाए उसे दो साल के लिए जेल ठेल दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि पुल का अवैध तरीके से निर्माण किया गया, इसलिए यह कार्रवाई की गई. चीन में हुई इस घटना ने एक बड़ी सामाजिक और कानूनी बहस को जन्म दे दिया है.

ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, 2005 से पहले तक उत्तरी चीन के जिलिन प्रांत में झेनलिन गांव ताओर नदी से पूरी तरह से कटा हुआ था. स्थानीय लोगों को निकटतम पुल तक पहुंचने के लिए लगभग 70 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी. हालांकि, सब कुछ तब बदल गया, जब हुआंग देई नाम के एक शख्स ने वह करने का फैसला लिया, जो क्षेत्रीय अधिकारी नहीं करना चाहते थे और वो था नदी पर पीपा पुल बनाना.

पीपा पुल बनने का स्थानीयों ने खूब स्वागत किया और वे इसका उपयोग करने के लिए हुआंग को छोटा-सा टोल देने के लिए भी राजी हो गए. क्योंकि, पुल बनने से अब उन्हें बेवजह 70 किमी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा. साल 2014 में हुआंग ने 17 अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर 13 धातु की नावों को वेल्डिंग कर पुल को और मजबूत बनाया, ताकि उस पर भारी वाहनों की आवाजाही हो सके.

लेकिन चार साल बाद ही ताओनान जल मामलों के प्राधिकरण ने पुल तोड़ने का फरमान सुना दिया. साथ ही हुआंग और उसके परिवार पर पुल से अवैध कमाई का आरोप लगाया गया. हुआंग का तर्क था कि उन्होंने ऐसा केवल स्थानीय लोगों की मदद करने के लिए किया था. वहीं, टोल वसूली के बारे में उन्होंने दावा किया कि तथाकथित मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था. लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील खारिज कर दी.

हुआंग ने जून 2023 में अपनी सजा के खिलाफ दूसरी अपील की, जो अब तक कोर्ट में विचाराधीन है. लेकिन हाल ही में उनकी कहानी ने चीनी सोशल मीडिया पर एक गरमागरम बहस छेड़ दी है, जिसमें कुछ लोगों ने दावा किया कि हुआंग और उनके परिवार को पुल के माध्यम से अवैध रूप से टोल वसूलने की सजा मिली थी, जबकि अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें समाज की सेवा करने का अंजाम भुगतना पड़ा है.

उधर, क्षेत्रीय अधिकारियों की ओर से नया पुल बनाने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है, जो सरकारी योजनाओं और उनके अमल में होने वाली देरी की ओर इशारा करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन