Breaking News in Hindi

शर्मसार: नहीं मिला शव वाहन, तो बाइक पर दादा की डेडबॉडी लेकर निकला पोता, पूरा गांव देखता रहा

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल के जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल से शव को लेकर जाने का वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 2 सुरक्षा गार्ड को हटा दिया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जे. एस. परिहार ने बताया कि शव वाहन की व्यवस्था की जा रही थी कि मृतक के परिजन शव को मोटरसाइकिल पर रख कर ले गए।

उन्होंने बताया कि जिन 2 सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका नहीं, उनको हटा दिया गया है। दरअसल, जिला अस्पताल में आज एक मरीज ललुआ बैगा (65) की मौत होने पर जब अस्पताल से शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों – ने शव को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाया और सात किलोमीटर – दूर धुरवार गांव ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया।

जानकारी के मुताबिक, शहडोल के जिला अस्पताल में धुरवार निवासी लुलैया बैगा (56) को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके घरवालों ने मृतक के शव को लेने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की। चूंकि, उनका गांव धुरवार जिला अस्पताल से 15 किमी दूर है, लिहाजा उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की. लेकिन, अस्पताल प्रबंधन उन्हें शव वाहन नहीं दिया।  इस स्थिति में  मृतक के पोतों ने शव को बाइक से ले जाने का फैसला किया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....