Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शहडोल में नौवीं की छात्रा से जंगल में दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ जंगल में दुष्कर्म हुआ है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी पर मामला भी दर्ज कर लिया है। यह घटना शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र की है, आरोपी छात्रा को अपने साथ बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और यहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।पीड़ित छात्रा महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया था युवक

ब्योहारी थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडे का कहना है कि छात्रा और आरोपी एक ही गांव के हैं जब छात्रा स्कूल जा रही थी आरोपी उसका पीछा कर रहा था और उसको बहला फुसलाकर जंगल में ले गया काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की, इस दौरान स्कूल से कुछ दूर सुनसान इलाके में छात्रा मिल गई पूछताछ में उसने पूरी बात परिजनों को बता दी और महिला थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.