Breaking News in Hindi

शादी के 10 माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्वालियर । उपनगर ग्वालियर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दस माह पहले उसकी शादी हुई थी। जिस युवक से उसकी शादी हुई, उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी दोनों के बीच प्रेम हो गया। आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बताई है। ग्वालियर थाना पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर-2 में रहने वाली अश्विनी गोस्वामी की शादी नवंबर माह में रितिक गोस्वामी से हुई थी। शादी के बाद अक्सर इनमें झगड़ा होता था। रितिक ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी घर में अकेली थी। उसने यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह ड्यूटी से लौटकर आया तब पता लगा। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

गोगादेव मेला देखने आगरा से ग्वालियर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

आगरा से ग्वालियर आ रहे एक युवक की पुरानी छावनी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गोगादेव का मेला देखने ग्वालियर आ रहा था। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एफआइआर दर्ज कर ली है। आगरा निवासी नीरज पुत्र दिलीप कुमार दोस्त धीरज, शिवम, विशाल और अभिषेक के साथ ग्वालियर आ रहा था। यह लोग कार से ग्वालियर आ रहे थे। पुरानी छावनी में दुकान पर सामान लेने रुके। नीरज सड़क पार कर रहा था तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दम तोड़ दिया। इसके बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...