Breaking News in Hindi

शिवपुरी जिला अस्पताल का हाल, नहीं मिला स्ट्रेचर, कड़कड़ाती ठंड में गेट पर ही दिया बच्ची को जन्म

शिवपुरी। जिला अस्पताल में प्रसव के मामलों में लगातार लापरवाहियां बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक प्रसूता को स्ट्रेचर न मिलने और स्टाफ द्वारा उचित सहयोग न करने के कारण कड़कड़ाती सर्दी में शॉल की आड़ लेकर खुले में ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। प्रसव के बाद काफी देर बाद प्रसूता को उपचार मुहैया हो सका। जच्चा-बच्चा की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार खोरघार निवासी राजनदेवी जाटव को शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई तो उसके स्वजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस जब तक गांव पहुंची तब तक प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई थी, लेकिन किसी तरह महिला सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंच गई।

गेट पर दिया बच्‍ची को जन्‍म

महिला की प्रसव पीड़ा को देखते हुए उसके स्वजनों ने महिला को अंदर तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की तलाश की परंतु उन्हें कहीं कोई स्ट्रेचर नहीं मिला और न ही कोई स्टाफ। इसी दौरान प्रसव पीड़ा बढ़ने की वजह से महिला को अस्पताल की चौखट पर ही खुले बरामदे में प्रसव हो गया। महिला को प्रसव होते देख वहां मौजूद महिलाओं ने अपनी साड़ी और शाल की आड़ कर महिला का प्रसव करवाया लेकिन इसके बाबजूद अस्पताल का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा।

स्‍टाफ ने की कागजी खानापूर्ति

जब प्रसूता को प्रसव हो गया तब अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और प्रसूता को लेबर रूम में ले जाया गया। जब प्रसूता लेबर रूम में पहुंच गई तो अस्पताल के स्टाफ ने महिला के प्रसव को सामान्य प्रसव बताकर कागजी खानापूर्ति कर ली। प्रसूता और उसकी बच्ची की हालत फिलहाल समान्य बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...