Breaking News in Hindi

शिवपुरी में करेरा पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ा, 8 बाइक बरामद ,पूछताछ में हुए कई खुलासे..

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले करेरा क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ लिया है और बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों से चोरी की 8 बाइक भी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनसे अन्य चोरी के संबंध में भी पूछताछ शुरू कर दी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए चोर शिवपुरी दतिया और गुना जिले से ताल्लुक रखते हैं और एक जिले से बाइक को चोरी करते हैं और दूसरे जिले में बेच देते हैं।

करेरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करेरा पुलिस ने करही बस स्टैंड से दतिया जिले के रहने वाले रोहित को पकड़ा था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सीहोर और थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने एक साथी सत्येंद्र रावत का नाम बताया पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र रावत को पकड़ लिया और चोरी की दो बाइक बरामद कर ली।

रोहित गौतम और सत्येंद्र रावत ने पूछताछ में गुना जिले के रहने वाले अपने दो साथियों के नाम बताए पुलिस गुना जिले से दोनों आरोपियों को पकड़ कर लाई अब तक चारों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 8 बाइक बरामद की हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन