Breaking News in Hindi

शिवपुरी में कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, कई फाइलें जलकर हुई राख..

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि इसका पता अधिकारियों को शनिवार की सुबह 5 बजे चला जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कई विभागों की फाइल जलकर राख हो गईं। पहले बताया जा रहा था कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है ,लेकिन एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो नकाबपोश युवक कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं फिलहाल पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धुआं उठता देख सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी थी। इसके बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सुबह 8 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग में कई महत्वपूर्ण फाइल जलकर राख हो गई हैं।

वीडियो में नकाबपोश बदमाश कलेक्ट्रेट में जाते हुए दिखाई दिए

एक वीडियो भी सामने आया है वीडियो में नकाबपोश बदमाश कलेक्ट्रेट में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, एक बदमाश के पीठ पर बैग भी है बदमाश शिकायत शाखा के पिछले हिस्से की तरफ पहुंचते हैं और उसके बाद ही तेज धमाका होता है और वहां आग लग जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....