Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

शिवपुरी में बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले पोहरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने शनिवार की रात को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है, परिजन तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है रविवार को बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में रहने वाले श्री लाल धाकड़ पैरों के दर्द से काफी परेशान थे और उनकी इस बीमारी का इलाज भी चल रहा था। लेकिन बुजुर्ग को इस बीमारी से निजात नहीं मिली इसके बाद वह लगातार परेशान रहते थे।शनिवार की रात को बुजुर्ग ने सल्फास की गोली खा ली इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.