Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शिवराज ने खुद को कर लिया CM की रेस से बाहर, सुन कर चौंक जाएंगे आप

भोपाल: मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम चेहरे को लेकर कयासों का दौर जारी है। सीएम की रेस में सबसे पहला नाम शिवराज सिंह चौहान का है। लेकिन आज शिवराज सिंह चौहान के एक बयान ने मध्य प्रदेश की सियासी पारा बढ़ दिया है। शिवराज सिंह ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि वो सीएम पद की रेस में नहीं है। शिवराज ने कहा, ”न मैं पहले सीएम पद का दावेदार था, न अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।”उन्होंने आगे कहा कि मेरे नेता केवल पीएम मोदी हैं, जो भी काम दिया जाएगा वो अच्छे से किया जाएगा।

लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस फेहरिस्त में सबसे बड़ा नाम हैं और इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हमेशा पार्टी को प्रमुखता दी, और प्रदेश भर में जोश के साथ मैदान में डटे रहे। नतीजन बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.