Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शिव महापुराण कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति: पं.धराचार्य

मस्तूरी। शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन रूद्र संहिता की कथा को विस्तार से पंडित धराचार्य ने कहा शिव महापुराण कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उन्होंने रुद्र संहिता का वाचन किया। इसके बाद नारद मोह की कथा, सती का दक्ष के यज्ञ में देह त्याग, शिव–पार्वती का विवाह, मदन दहन, कार्तिकेय और गणेश पुत्रों का जन्म, गणेश और कार्तिकेय की पृथ्वी के परिक्रमा की कथा, शंखचूड़ राक्षस से युद्ध और उसके संहार आदि की कथा का श्रवण कराया। उन्होंने भगवान कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध इसके साथ ही शिवजी के ग्यारहों रुद्रों की कथा इसमें विशेषकर ग्यारहवें रुद्र हनुमान लला की कथा का वाचन किया।

भक्ति के मार्ग का सबसे सरल : चौबे

सरगांव। जो नारी कन्या पुरुष पुरुषोत्तम मास में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए स्नान, पूजा,पाठ, मंत्रजाप कर दान करते हैं। उनके जीवन में पुत्र, पति, संतान, धन, शांति, वैभव व सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा भक्ति का मार्ग सबसे सरल है। उक्त बातें आचार्य प़ं संदीप चौबे ने आदि शक्ति महामाया देवी मंदिर में पुरुषोत्तम मास पौराणिक कथा वाचन के दौरान श्रद्धालुओं से कही।

उन्होंने कहा कथा का समापन 28 जुलाई को होगा। इस अवसर पर कथा सुनने मुख्य यजमान धनीराम साहू चन्द्रिका, दिलीप साहू प्रीति हैं। आयोजन को सफल बनाने शिव पांडेय, राजकुमार साहू,गोविंद अग्रवाल,ललित यादव,तुलसी साहू, राम खिलावन साहू,बंशी राम साहू,राम जुड़ावन साहू, दुखीराम कौशिक,बलदाऊ वर्मा,भरत यादव,शंकर साहू रामाधार साहू,सुखदेव साहू, गोपाल अग्रवाल,लक्ष्मण साहू, दुर्गेश कौशिक समेत बड़ी संख्या में भक्त जुटे हुए हैं।

जलाभिषेक करने बाबा वैद्यनाथ धाम श्रद्धालु हुए रवाना

तखतपुर। बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में 150 सौ सदस्यों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।सदस्यों ने बताय कोरोना काल को छोड़कर समिति का 25वां वर्ष है। प्रतिवर्ष समिति के सदस्यों पदयात्रा करते हुए जलाभिषेक करने बाबा धाम जाते है। वे साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से बैठकर 24 जुलाई को उत्तर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से जल लेकर पद यात्रा कर जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं में समिति में रामायण जायसवाल, नरेन्द्र केशरवानी, गोपाल महतो ,गिरधारी साहू, रामसनेही जायसवाल, बबलू शिवहरे, धनंजय क्षत्रिय, नैनलाल साहू,अमरचंद शर्मा ,प्रखर शर्मा ,प्रतीक शर्मा, वरुण केशरवानी, संदीप अग्रवाल, सुनील मिश्रा, दिनेश पांडेय, कृष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, राजाराम ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, बलिराम जांगड़े, लखनु धूरी, अशोक ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य ममता धनञ्जय सिंह क्षत्रिय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास ,दिनेश राजपूत गुरुजी ईश्वर देवांगन, लखन धनकर,बंटी बैस अरुण तोमर आदि ने स्वागत कर रवाना किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.