Breaking News in Hindi

संकटमोचन की शरण में पटवारी, सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। प्रदेश सहित जिले में पटवारी अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी मांगों को पूरा करने के संबंध में चर्चा की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। अंतत: अब पटवारी ईश्वर की शरण में चले गए हैं इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को बदरवास के ग्राम गुड़ाल धाम पर पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ किया।

हनुमान जी को सौंपा ज्ञापन

सुंदरकांड के पाठ के बाद हनुमान जी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पटवारियों ने हनुमान जी से गुहार लगाई है कि वह सरकार को सद्बुद्धि दें कि वह उनकी ग्रेड पे को बढ़ाकर 2800 रुपये कर वेतन विसंगति को दूर करे। पटवारियों का कहना है कि वह नेताओं, मंत्रियों से तमाम बातचीत कर चुके हैं, परंतु अभी तक कोई सकारात्मक जबाब शासन की ओर से नहीं मिला है।

भगवान की शरण में पटवारी

इसके साथ ही कलमबंद हड़ताल को लंबा समय बीत जाने के बाबजूद भी सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनसे बात करने का प्रयास नहीं किया है। ऐसे मे उनके पास ईश्वर ही एकमात्र सहारा बचा है। यही कारण है कि अब वह नेताओं को छोड़ भगवान की शरण में आ गए हैं। ज्ञापन के दौरान पटवारी सुनील राजावत, प्रह्लाद परिहार, महेंद्र लोधी, जितेंद्र इक्लोदिया, अभिषेक राणा, नंदकिशोर धाकड़, विष्णु भार्गव, नरेश शर्मा, विकाश बंसल, मुकेश दांगी सहित तमाम पटवारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....