Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप

प्यार का रिश्ता बेहद नाजुक होता है. कई बार इस रिश्ते में एक छोटी सी भी गलतफहमी पूरे के पूरे रिश्ते को बर्बाद कर देती है. और जब किसी को प्यार में धोखा मिल जाए तो ये और भी बुरा होता है. कुछ लोग तो इससे उबर कर अपने जीवन में आगे बढ़ने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाते और इस तकलीफ से उभरने का उनको एक ही रास्ता दिखता है और वह है मौत.

एक ऐसा ही मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के कानपुर से. यहां दूसरों को दवा की ड्रिप चढ़ाने वाले ने खुद को जहर से भरा ड्रिप चढ़ा लिया और आत्महत्या कर ली. प्यार में धोखा मिलने के बाद 32 साल के स्वास्थ्यकमी ने चकेरी के कोयला कोहिनर होटल के कमरे में ड्रिप के जरिये बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली. होटल का कमरा नहीं खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था. पर्दे की रॉड के सहारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी और युवक के दाहिने हाथ में ड्रिप लगी हुई थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी हुई थी.

ओटी तकनीशियन का काम करता था मृतक

कानपुर के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले विजय यादव एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी तकनीशियन का काम करते थे. अस्पताल के पास एक होटल के कमरे में विजय मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि विजय का एक युवती से बीते पांच सालों से प्रेम संबंध था. युवती भी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स थी. बीते कुछ दिनों पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. आरोप है कि इस दौरान विजय ने उस पर हाथ उठा दिया था, जिसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की और अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी.

युवती ने लगाया था झूठ बोलकर शादी का आरोप

जांच-पड़ताल में सामने आया कि विजय युवती के साथ सेन पश्चिमपारा में कमरा लेकर रहता था. दोनों लिव इन में रह रहे थे. उनकी गुप-चुप तरीके से शादी की बात भी सामने आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस बीच युवती ने आरोप लगाया कि विजय पहले से शादीशुदा था. उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. ये बात छिपाकर उसने प्रैम विवाह किया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया.

कमरे से मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें युवक ने संतोषी का नाम लिखा है और कहा है की संतोषी ने उसके साथ अच्छा नहीं किया. मृतक के परिजनों का कहना है विजय ने संतोषी को पढ़ाया और सरकारी नर्स बनवा दिया. लेकिन इसके बाद संतोषी ने विजय को धोखा दे दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.