Breaking News in Hindi

संभागायुक्त के आदेश के बाद भी नहीं बदले एमजीएम मेडिकल कालेज के क्लर्क और प्रभारी

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कालेज में पिछले दिनों संभागायुक्त मालसिंह ने बैठक ली थी। इसमें उन्होंने नियुक्ति की फाइलें कार्यालय में बुलवाई थीं। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए थे कि जिस भी विभाग में एचओडी, प्रभारी, क्लर्क आदि को तीन वर्ष से अधिक समय हो गया है, उनके स्थान पर अन्य की नियुक्ति की जाए। इसके बाद एमजीएम कालेज से संबद्ध कई अस्पतालों में एचओडी और प्रभारियों को तो बदल दिया गया, लेकिन कुछ अभी भी उसी स्थान पर पदस्थ हैं।

 

हाल ही में कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. सलिल साकल्ले के स्थान पर डा. अजय भट्ट को क्रय शाखा का प्रभारी, डा. एसबी बंसल के स्थान पर डा. रोहित मन्याल को स्थापना शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी फार्मासिस्ट क्रय विभाग राकेश गोरखे को भी बदल गया है। जानकारी के अनुसार संभागायुक्त ने एमजीएम में जितने भी आर्डर हुए, उनकी फाइल बुलाई थी। उनमें कई प्रकार की अनियमितता पाई गई थी। इसके बाद उन्होंने तीन वर्ष का समय पूरा कर चुके कर्मचारियों और प्रभारियों को बदलने का आदेश दिया था। इसी संदर्भ में लगे आरोपों की भी जांच चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद कई और नामों के सामने आने की भी आशंका है।

इन कर्मचारी पर अभी भी मेहरबानी क्यों?

बता दें कि एमवाय के हर विभाग में एक क्लर्क और एक प्रभारी होते हैं। अस्पताल में कई विभाग ऐसे हैं, जहां पदस्थ कुछ कर्मचारियों को तो करीब पांच साल हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक बदला नहीं गया है।

यहां तीन साल से अधिक समय के बाद भी नहीं बदले

अस्पताल पद
एमवाय अस्पताल अकाउंटेंट (क्लर्क), प्रभारी अधिकारी, स्थापना क्लर्क
डेंटल कालेज अकाउंटेंट (क्लर्क), स्थापना क्लर्क
कैंसर अस्पताल अकाउंटेंट (क्लर्क), प्रभारी अधिकारी, स्थापना क्लर्क
चाचा नेहरू स्टोर कीपर, प्रभारी अधिकारी
एमआरटीबी स्टोर कीपर, प्रभारी अधिकारी
मानसिक चिकित्सालय स्थापना क्लर्क

टीएडीए पास करने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के कई डाक्टर क्लर्क से इतना परेशान हैं कि यदि वे इंदौर से बाहर अस्पताल के काम से जाते हैं और उसके खर्च के लिए टीएडीए पास करवाना हो तो उसके लिए भी 10 प्रतिशत कमीशन देना होता है। जब तक यह कमीशन नहीं देते हैं तो उनका टीएडीए पास नहीं हो पाता है।

हटाने की प्रक्रिया चल रही है

जो कर्मचारी-अधिकारी कई वर्षों से पदस्थ हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। जो लोग शेष हैं, उन्हें जल्द हटाने की प्रक्रिया करूंगा। – मालसिंह, संभागायुक्त

जल्द नई नियुक्ति करेंगे

अभी हम देख रहे हैं कि कौन-कौन से विभाग में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी कितने हैं। उनके स्थान पर जल्द ही अन्य की नियुक्ति कर दी जाएगी। – डा. संजय दीक्षित, डीन, एमजीएम मेडिकल कालेज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....