Breaking News in Hindi

सज गया आशियाना, आ गए मेहमान… शादी से पहले जगमगाया दूल्‍हा- दुल्हन का घर

शादी वाले घर की रौनक ही अलग होती है, हर तरफ बस  चहल-पहल और धूम-धडाका ही नजर आता है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घरों के बाहर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जल्द ही शादी के बंधन में बधन जा रहे कपल के आशियाने दुल्हन की तरह सज चुके हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शादी को लेकर तैयारियां एकदम जोरों पर चल रही है। इसी बीच होने वाली दुल्हन के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह लाइटों से सजा दिखाई दे रहा है। वही दिल्ली में भी दूल्हे मियां राघव का घर भी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है किि दिल्ली में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। बस अब इंतजार है कपल को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने का।24 सितंबर को उदयपुर में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने से पहले  परिणीति और राघव पहले दिल्ली में जश्न मनाएंगे। कहा जा रहा है कि जश्न की शुरुआत एक क्रिकेट मैच से होगी, क्योंकि दोनों को खेल का बेहद शौक है और अक्सर स्टेडियम में एक साथ मैच देखते देखा गया है। इसके बाद कपल परिवार के साथ उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगा।

 वर्ल्ड के टॉप 3 होटल्स में शुमार होटेल द लीला पैलेस दूल्हा- दुल्हन के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। 23 सितंबर को सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी, शाम को संगीत का आयोजन होगा इस दौरान 90s के गानों की थीम रखी गई है। इसके बाद 24 सितंबर  राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर में जयमाला के बाद 4 बजे फेरे होंगे।जाहिर सी बात है इस वीआईपी शादी को लेकर इंतजाम भीवीआईपी तरीके से किए गए हैं। होटल के आस-पास सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। इस दौरान 50 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों समेत 120 से ज्यादा लग्जरी टैक्सियों को बुक किया गया है। खाने-पीने की बात करें तो होटल के रिस्पेशन मेन्यू में भी ज्यादातर पंजाबी आइटम रखे गए हैं. इसके अलावा इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन