Breaking News in Hindi

सड़क पर उतरे कलेक्टर एसपी, दुर्घटना से बचाव के लिए गुलाब का फूल और हेलमेट बांट कर लोगों को किया जागरूक

छिंदवाड़ा में हमेशा पुलिस सख्त और नियम कानून से काम करने के लिए जानी जाती है लेकिन उसका सामाजिक मूल्य भरा चेहरा तब सामने दिखाई दिया जब कलेक्टर मनोज पुष्प तथा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा शहर की सर्वाधिक व्यस्त सड़क मॉडल रोड पर दिखाई दिए। उन्होंने राहगीरों को दुर्घटना से बचाव के उपाय सुझाए दिए। जिसमें ‘जिंदगी अनमोल है दुर्घटना से बचाव जरूरी है। हेलमेट पहनना और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधने की बात कहते हुए सख्त कार्रवाइयों की जगह सहजता और विनम्र के भाव से आम जनों से चर्चा और बातचीत की है।

दरअसल, शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं से मृत्यु संख्या बढ़ी है जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने यातायात जागरूकता के लिए विशेष पहल आरंभ की है जिसका समर्थन कर कलेक्टर मनोज पुष्प ने भी सड़क पर उतरकर आम जनों से समझाइए देते हुए जागरूक किया है। समाज सेवी संगठनों के साथ मिलकर पुलिस ने यह मुहिम शुरू की है। जिसका शहर वासियों के ओर से भी अच्छा प्रतिशत मिल रहा है। आमजन हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चला रहे हैं और सीट बेल्ट लगाकर चौपहिया वाहन की सवारी कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों को भी समाजसेवी संगठन सम्मानित कर रहे हैं जो नियम कानून के दायरे में रहकर वाहन चला रहै हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन