Breaking News in Hindi

सप्ताहभर में 30 रुपये घटा सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल में भी नरमी

इंदौर। सोया तेल में फिलहाल ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने और विदेशी तेलों के बढ़ते आयात के कारण प्लांटों से तेलों का उठाव बेहद कमजोर है। इसके चलते सोया तेल के दाम इस सप्ताह धीमी गति से लगातार टूटते चले गए। पिछले पांच दिन में इंदौर में सोया तेल के दाम करीब 25-30 रुपये प्रति दस किलो पर टूट गए है। 4 सितंबर को सोया तेल इंदौर 925 रुपये था, जो 9 सिंतबर तक घटकर 890-895 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

मूंगफली में भी जैसी ग्राहकी होना चाहिए वैसी नहीं है, जिससे इसके दाम भी धीमी गति से नीचे आ रहे हैं। मूंगफली तेल इंदौर घटकर 1750-1760 रुपये प्रति दस किलो रह गया। वहीं सीबीओटी सोयाबीन में 0.45 फीसद और सोया तेल में 5 फीसद की साप्ताहिक गिरावट आई। 12 सितंबर को आने वाली यूएसडीए रिपोर्ट से पहले ट्रेडर्स सतर्क हैं। बाजार को उम्मीद है कि यूएसडीए अमेरिकी सोयाबीन फसल के लिए अपने उत्पादन अनुमान में कटौती करेगा।

यूएस मिडवेस्ट में लगातार शुष्क मौसम ने सोयाबीन फसल की स्थिति को प्रभावित किया है। हालांकि, दक्षिण अमेरिका से बड़ी आपूर्ति की उम्मीदें अमेरिकी फसल के आकर में कटौती के अनुमान के असर को हजम कर रही है। अर्जेंटीना और ब्राजील दोनों ही आने वाले सीजन में रिकॉर्ड फसल उत्पादन करने का अनुमान है। अमेरिका का साप्ताहिक सोयाबीन निर्यात अनुमान (1.4 से 2 मिलियन टन) के ऊपरी स्तर 1.78 मिलियन टन पहुंचा।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1750-1760, मुंबई मूंगफली तेल 1730, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 890-895, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840-845, इंदौर पाम 900, मुंबई सोया रिफाइंड 895-900, मुंबई पाम तेल 838, राजकोट तेलिया 2750-2760, गुजरात लूज 1750, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अमृत 5080, लक्ष्मी 4900, स्नेहिल 5050, एमएस साल्वेक्स 5000, प्रकाश 5060, धानुका 5075, केएन एग्री 4975, नीमच प्रोटीन 5075, रामा 4900, अंबिका कालापीपल 4975, श्री महेश 5000, सांवरिया 5050 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1875, देवास 1875, उज्जैन 1875, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2775 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...