Breaking News in Hindi

समंदर में बढ़ी सेना की ताकत, भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुए दो नए जहाज

तटों के आस-पास समुद्र में पनडुब्बी रोधी अभियानों और कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को बढ़ाने के लिए बुधवार को भारतीय नौसेना में दो नए पोत शामिल किए गए। यहां एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी की पत्नी नीता चौधरी की मौजूदगी में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित ये दो पनडुब्बी रोधी युद्धपोत भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुए।

उन्होंने इन युद्धपोतों का नाम आईएनएस अग्रे और आईएनएस अक्षय रखा। जीआरएसई के एक अधिकारी ने कहा कि इन दोनों युद्धपोत की प्राथमिक भूमिका तटों के आस-पास समुद्र में पनडुब्बी रोधी अभियान, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियान और खदान बिछाने जैसे कार्यों को करना है। इस मौके पर मुख्य अतिथि एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा, ”यह बेहद गर्व की बात है कि भारत आधुनिक युद्धपोत, पनडुब्बी और विमान वाहक पोत बनाने की क्षमता वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में से एक है। ”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....