Breaking News in Hindi

सरचार्ज घटाने से बिजली बिल में मामूली कमी तीन महीने ही मिलेगी राहत

इंदौर। बिजली के भारी-भरकम बिलों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। हालांकि राहत भी बहुत थोड़ी मिल रही है। मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने 24 जुलाई से एफपीपीएएस यानी बिजली खरीदी व ईंधन लागत सरचार्ज में कमी की है। इसे लगभग आधा कर दिया गया है। तीन महीने के लिए यह दर तक की गई है। हालांकि इससे उपभोक्ताओं को बहुत थोड़ा सा ही फर्क देखने को मिलेगा।

अभी तक एफपीपीएएस की दर 6.16 प्रतिशत लागू थी। 24 जुलाई से इसे घटाकर 3.15 प्रतिशत कर दिया गया है। मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने नए शुल्क की घोषणा की है। प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियों के बिलों में यह लागू होगा।

इससे बिजली बिलों में कितना फर्क पड़ेगा, इस पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी अवधेश शर्मा ने कहा कि नए निर्धारण के बाद 200 यूनिट बिजली खपत वाले उपभोक्ता का घरेलू बिल जो पहले करीब 1621 रुपये का होता था वह आने वाले बिलिंग सायकल में 1589 रुपये का होगा। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है। साफ है कि प्रत्येक 100 यूनिट पर करीब 15 रुपये का फर्क नजर आ रहा है।

हालांकि 100 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को शासन की 1 रुपये यूनिट वाली बिजली योजना का लाभ भी मिल रहा है। ऐसे में ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज में कमी से अब राहत की उम्मीद दिख रही है। तीन महीने के लिए नई दरें लागू की गई है।

एमडी ने किया दौरा

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने मंगलवार को खरगोन जिले का दौरा किया। उन्होंने गेरूबेड़ी और आम्बा ग्राम में आरडीएसएस के तहत बन रहे 33/11 केवी के नए ग्रिडों के कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों के ग्रिडों का कार्य समय पर एवं गुणवत्ता से करने के लिए संबंधित एजेंसी एवं बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त ग्रिडों से हजारों उपभोक्ताओं को पहले और ज्यादा गुणवत्ता से बिजली आपूर्ति हो सकेगी। तोमर ने ठिबगांव में मीटराइजेशन की स्थिति देखी, खराब एवं बंद मीटरों को समय पर बदलने के लिए कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...