Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

सरफराज खान- यशस्वी जायसवाल के साथ LIVE मैच में रोहित शर्मा ने जो किया, वो देख चौंक जाएंगे, पहली बार दिखा ऐसा सीन

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन कुलदीप यादव और अश्विन की फिरकी का जादू देखने को मिला. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा का कमाल भी फैंस ने देखा लेकिन इसके साथ-साथ भारतीय कप्तान ने लाइव मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जो सभी को चौंका गया. रोहित शर्मा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसी अंदाज में वो पांचवें टेस्ट में भी नजर आए. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल के साथ खूब मस्ती की. रोहित ने फील्डिंग सेट करते हुए कुछ ऐसा किया जो आपने शायद मैदान पर देखा नहीं होगा.

जायसवाल और सरफराज के साथ रोहित की मस्ती

धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग सेट कर रहे थे. उन्होंने सरफराज को शॉर्ट लेग पर खड़े होने को कहा. लेकिन ये खिलाड़ी उस जगह पर नहीं लगा जहां रोहित उन्हें चाहते थे. इसके बाद रोहित ने सरफराज को पकड़ा और उन्हें सही पोजिशन पर तैनात किया. कुछ ऐसा ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ भी किया. रोहित ने यशस्वी को लेग स्लिप में लगाया.

रोहित ने सरफराज की बात नहीं मानी

वैसे भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान सरफराज खान उस वक्त भी चर्चाओं में आ गए जब उन्होंने जैक क्राउली का कैच लपका. अंपायर ने इस खिलाड़ी को नॉट आउट दिया और सरफराज कप्तान रोहित शर्मा को डीआरएस के लिए कहते रह गए. लेकिन कप्तान ने डीआरएस लिया ही नहीं. बाद में रीप्ले में पता लगा कि क्राउली आउट थे. इसके बाद सरफराज और रोहित मुस्कुराते नजर आए. रोहित के इस फैसले का टीम इंडिया को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर ढेर हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.