Breaking News in Hindi

ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल

 कन्नौद थाना क्षेत्र के गांव ननासा में कुछ दिनों से परिवार सहित ससुराल आए एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, बीच-बचाव करने आए ससुर व अपनी बेटी पर भी हमला किया जिसमें दोनों घायल हो गए।

हमले में पत्नी की मौत हो गई जबकि ससुर व बेटी को कन्नौद अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करके उन्हें रेफर कर दिया गया। मौके से फरार हुए आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित 40 वर्षीय छतर सिंह उर्फ मांगीलाल निवासी घोड़ाबड़ सिमरोल कुछ दिनों से पत्नी गुलबाई और बेटी सुमन के साथ अपनी ससुराल ननासा आया हुआ था। शनिवार देररात करीब दो से ढ़ाई बजे के आसपास उसने कुल्हाड़ी से पत्नी गुलबाई पर हमला करके उसकी हत्या कर दी।

बीचबचाव में ससुर 75 वर्षीय मोहन और बेटी सुमन घायल हुई है। ससुर को हाथ व सीने में कुल्हाड़ी से घाव हुए हैं जबकि सुमन के चेहरे पर चोट है। बताया जा रहा है कि आरोपित शराब पीने का आदी है, हालांकि वारदात के समय वो नशे में था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी ने बताया आरोपित पर हत्या का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....