Breaking News in Hindi

सागर में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने मारी बस में टक्कर, मची चीख – पुकार , दो लोगों की मौत..

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार की रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जैसीनगर थाना क्षेत्र में ग्राम हिन्नखेड़ा के पास तेज रफ्तार डंपर ने यात्री बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। बस में बैठे 4 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

डंपर और बस की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। डंपर चालक रॉन्ग साइड डंपर को लेकर आ गया। यात्री बस शुक्रवार को सवारी भरकर भोपाल से बिलहरा जा रही थी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही चीख – पुकार मच गई। राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?