Breaking News in Hindi

सावधान…थर्टी फर्स्ट पर शराब पार्टी पड़ेगी भारी, नशे में मिले तो कार जमा कर लेगी पुलिस

इंदौर। थर्टी फर्स्ट पर शराब पार्टी भारी पड़ सकती है। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों की गाड़ी जब्त करने की तैयारी की है। एलआइजी से विजय नगर तक चार जगह जांच से गुजरना होगा। जवान जगह-जगह ब्रिद एनालाइजर लेकर मिलेंगे।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक होटल-पब, रेस्त्रां संचालकों को पहले ही नियम समझा दिए हैं। बगैर अनुमति आयोजन नहीं होने देंगे। अनुमति प्राप्त करने वाले आयोजकों को 11.30 बजे आयोजन बंद कर 12 बजे होटल खाली करना होगा। सवा 12 बजे तक पार्किंग में भी गाड़ियां नहीं मिलना चाहिए।

बैरिकेड्स लगाकर पुलिस करेगी चेकिंग

एडीसीपी के मुताबिक ज्यादातर पब, होटल और बार विजय नगर क्षेत्र में हैं। पुलिस ने एलआइजी चौराहे से विजय नगर तक विशेष चेकिंग प्लान बनाया है। एलआइजी, लोटस चौराहा, सी-21 मॉल के सामने और विजय नगर चौराहे पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। पुलिसकर्मी स्पीड राडार, ब्रिद एनालइजर से जांच करेंगे। बायपास के लिए थाना मोबाइल और पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। ढाबों और फार्म हाउस के लिए ड्रोन की मदद से जांच होगी।

नववर्ष को लेकर 250 से अधिक होटल, रिसार्ट व रेस्टारेंट में तैयारी

शनिवार को वर्ष 2023 की विदाई के साथ नववर्ष के आगमन का जश्न शहरवासी मनाएंगे। इसके लिए 250 से अधिक होटल, रिसार्ट व रेस्टारेंट में तैयारी की गई है। इनमें डांस व डीजे पार्टी के अलावा आतिशबाजी भी होगी। वहीं बाहर के कलाकार भी संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे।

होटल एसोसिएशन ने जारी की एडवायजरी

होटल एसोसिएशन ने 31 दिसंबर की रात के जश्न के लिए शहर के सभी होटल व रेस्टारेंटों के लिए प्रशासन की एडवाजरी को भेजा है। ई-मेल के माध्यम से सभी होटलों को भेजी गई जानकारी में होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को कहा गया है कि वे अपने प्रतिष्ठान में ग्राहकों से गुजारिश करें कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। इसके अलावा प्रशासन के तय समयावधि में उत्सव मनाने के नियमों का पालन जरूर हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....