Breaking News in Hindi

सावन के महीने में करें शनिदेव की पूजा धन-संपदा और सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Sawan 2023: कुछ ही दिनों में सावन का महीना पूरा होने वाला है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। भोलेनाथ की आराधना से वे प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। 30 अगस्त को सावन का अंतिम दिन है, साथ ही पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व भी है। कहा जाता है कि सावन के महीने में शिवजी जल्द ही प्रसन्न होते हैं। इस महीने समस्याओं से छुटकारा पाने और विवाह के योग के लिए विशेष प्रकार की पूजा की जाए तो, जरूर फल प्राप्त होता है। आइए, जानते हैं कि वे खास उपाय कौन-से हैं, जिनसे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।

शनिदेव की पूजा

सावन में शनिदेव की पूजा भी विशेष फलदायी मानी जाती है। सावन के महीने में यदि शनिदेव की पूजा की जाए, तो वे प्रसन्न होकर धन-संपदा और सुख-समृद्धि में वृद्धि करते हैं। सावन के शनिवार को संपत शनिवार कहा जाता है। मान्यता है कि शनिवार को पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं।

कुंडली में दोष

कुंडली में ग्रहण दोष, राहु केतु दोष, गुरु चांडाल दोष आदि हैं, तो सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा कर, आप इन दोषों से मुक्ति पा सकते हैं।

शिवजी-माता पार्वती की पूजा

माता पार्वती ने शिवजी को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का कठोर तप किया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, युवक-युवती यदि सावन के महीने में मां पार्वती और शिव जी की आराधना करते हैं, तो उनका विवाह शीघ्र हो जाता है।

बीमारियों से छुटकारा

जो व्यक्ति गंभीर बीमारियों से पीड़ित है या फिर जिसकी कुंडली में स्वास्थ्य भाव कमजोर है, वे सावन के महीने में शिवजी की पूजा कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें तो शिव जी से उन्हें आयु रक्षा का वरदान प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...