Breaking News in Hindi

सिरफिरे ने ली दो लोगों की जान…गांव वालों ने पकड़ कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक के बाद एक तीन हत्याओं के होने की वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. गांव में एक सिरफिर शख्स ने पहले दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद सिरफिरा वहां से भागने लगा तो गांववालों ने उसे घेर लिया और उस शख्स की गांव वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर का है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ संजीव सुमन ने बताया कि गांव में अचानक कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स घुस आया था. शख्स ने खेत में काम कर रहे 50 साल के लालाराम पर अचानक से हमला कर दिया. लालाराम जब तक कुछ समझ पाते वह घायल हो गए और वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. विक्षिप्त व्यक्ति ने लालाराम के ऊपर अपने कपड़े उतारकर डाल दिए और आग लगाने की कोशिश की.

दो लोगों की हत्या की

लालाराम की तब तक मौत हो चुकी थी. इस बीच गांववालों ने उसे भगाया तो वह निवर्स्त्र हालत में खेत पर काम कर रहे 50 साल के जफर के पास जा पहुंचा और जफर पर भी उसने डंडे से हमला कर दिया. मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने जफर को भी पीट-पीट कर मार डाला. तब तक वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फिर दौड़ लगा दी.

ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति को आखिरकार पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार गांव वालों ने उस अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स को भी मार डाला. हालांकि इससे पहले वह दो लोगों की हत्या कर चुका था. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को बरामद किया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामला दर्ज किया गया है. मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....