Breaking News in Hindi

सीएम का बड़ा एलान, एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार

 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 साल में छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। अब आगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिशन रोजगार के तहत 393 नव चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

निवेश व रोजगार का प्रमुख गंतव्य

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 38 लाख करोड़ हो गया है, जिससे युवाओं को और अधिक रोजगार मिल सकेगा। सीएम ने कहा कि अब यूपी निवेश व रोजगार का प्रमुख गंतव्य बन गया है। छह वर्ष पूर्व दंगे व अराजकता का बोलबाला होने से विकास नहीं हो पाता था। अब माहौल पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में आयुष चिकित्सा पद्धति व योग ने पूरे विश्व में अपना डंका बजाया।

करियर बनाने में संकोच न करें युवा

उन्होंने कहा कि भारत के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को पूरे विश्व ने हाथों हाथ लिया। ऐसे में युवा आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा आदि में करियर बनाने में संकोच न करें। जल्द युवाओं के लिए नए डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आयुष विभाग को निर्देश दिए कि वह हेल्थ टूरिज्म पर पूरा फोकस करें। प्रदेश को इस क्षेत्र में आगे ले जाएं।

कार्यक्रम में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि तेजी से आयुष कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि इस अधिक से अधिक युवाओं को पढ़ाई का अवसर मिले। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव, आयुष लीना जाैहरी व होम्योपैथी निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सराहना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले परिणाम घोषित होने में काफी लंबा समय लग जाता था। अब तो छह महीने से लेकर नौ महीने के भीतर ही पारदर्शी ढंग से परिणाम घोषित हो रहे हैं। राजधानी में रहने वाली साधना मौर्य को जब नियुक्ति पत्र मिला तो वह भावुक हो गईं। बोली योगी सरकार में निष्पक्ष भर्ती का ही नतीजा है कि हम दोनों बहनों को सरकारी नौकरी मिली। मुझे होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की और मेरी बड़ी बहन को प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की। रायबरेली की वर्षा शुक्ला ने कहा कि लंबे समय से तैयारी कर रही थी और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती होने से मेहनत सफल हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?