Breaking News in Hindi

सीएम डा. मोहन यादव दिल्ली में कर रहे नेताओं के साथ बैठक, जल्द फाइनल हो सकती है कैबिनेट

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। आज वे केंद्रीय मंत्री औ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की। उधर इस बीच मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को फाइनल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, इसके बीच मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं।

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 24, 2023

इंदौर एयरपोर्ट पर की जनप्रतिनिधियों से चर्चा

सीएम मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली जाते वक्त इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को राशि वितरण कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...