Breaking News in Hindi

सीएम शिवराज ने किया स्टेट मीडिया सेंटर का शिलान्यास, पत्रकारों के हित में की अनेक घोषणाएं

भोपाल। राजधानी के मालवीय नगर में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया। 28 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मीडिया सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने पत्रकारों के हित में अनेक घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल साथ-साथ अनेक पत्रकार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया कि स्टेट मीडिया सेंटर का स्वरूप वास्तव में कैसा होगा। इसके अलावा सीएम शिवराज ने समाज की भलाई के लिए योगदान देने वाले कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया।

समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज हैं पत्रकार

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहां सिर्फ मीडिया सेंटर का भूमिपूजन नहीं हो रहा बल्कि भविष्य के ऐसे बटवृक्ष का बीज रोप रहा हूं, जिसमें अनुभव की शाखाओं पर अनंत आशाएं साकार होंगी। पत्रकार समाज की अंतिम पंक्ति की वह आवाज हैं, जो खबरें बनकर जिम्मेदारों तक पहुंचती हैं।

पत्रकारों के हित में की ये घोषणाएं

सीएम शिवराज ने स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन कार्यक्रम में पत्रकारों को सौगात देते हुए उनके हित में अनेक घोषणाएं कीं। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में महिला विकास एवं कल्याण के कार्यों पर अध्ययन करने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष पांच महिला पत्रकारों को फैलोशिप दी जाएगी। इसके साथ-साथ एक महीने के अंतराल से हर छोटे समाचार-पत्र को विज्ञापन देने की व्यवस्था की जाएगी। सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि प्रदेश में 70 साल से अधिक के वरिष्ठ पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड दिया जायेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...