Breaking News in Hindi

सीएम शिवराज ने 3 लाख युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण किया वितरित

उज्‍जैन। जिले में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। जहां वे विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ेंगे।

सीएम क्‍या बोले

कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि महाकाल की कृपा से हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हम कई तरह की सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। हम इंडस्‍ट्रीयल कल्‍टर तैयार कर रहे हैं। इसका युवाओं को लाभ होगा।

महाकाल महाराज की कृपा पूरे देश पर बरसती है। आज से 15 दिन पहले तक फसलें सूख रहीं थीं, 1 महीने तक बारिश नहीं हुई थी; ऐसे में मैं महाकाल महाराज की शरण में आया और उनकी कृपा से मध्यप्रदेश में भरपूर वर्षा हुई।

: माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी#शिवराज_में_रोजगार pic.twitter.com/TzbWozynMJ

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 22, 2023

552 उद्योग लगने वाले हैं। जिसमें 28 हजार 300 बच्‍चों को रोजगार मिलेगा। उद्योगों का केंद्र उज्‍जैन बनने जा रहा। उन्‍होने कहा कि सावन में सवा दो करोड़ लोग पहुंचे हैं। जिससे उज्‍जैन में रिसोर्ट खुल रहे हैं। हजार करोड़ रुपये उज्‍जैन में उतिरिक्‍त आने वाला है।

कांग्रेस पर कसा तंज

सीएम शिवराज ने महाकाल लोक के लोकार्पण पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। जिन्‍होने गड़बड़ की है। उसे महाकाल बाबा भस्‍म कर देंगे।

सीएम शिवराज ने महिला आरक्षण विधेयक की भी तारीफ की। लाड़ली बहना योजना पर सीएम ने कहा कि हमने आपको पैसा नहीं सम्‍मान दिया है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को रोजगार मिल रही है। उन्‍होने कहा कि मै रुपये की जुगाड़ कर रहा हूं। जैसे-जैसे रुपये मिलेगा महिलाओं को मिलने वाली रराशि बढ़ाई जाएगी। सीएम के अनुसार इस योजना से वंचित रह गई महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

माफियाओं से छुड़ाई जमीन

सीएम ने कहा कि हमने माफियाओं से हमले 23 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई है। जिनके पास जमीन नहीं है उन्‍हे पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाएंगे। इस दौरान उन्‍होने इसको लेकर चलाई रही योजना का भी जिक्र किया।

लैपटाप योजना पर भी बोले

अगले साल से 60 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्‍चों को भी लैपटाप दिया जाएगा। साथ ही स्‍कूटी योजना पर कहा कि अगले साले से अव्‍वल आने वाले तीन छात्र और तीन छाात्राओं को स्‍कूटी दी जाएगी। उन्‍होने कहा कि इससे प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी।

सरकारी स्‍कूलों में पढ़ने वालों को मिलेगा आरक्षण

सीएम ने कहा कि सरकारी स्‍कूल में पढ़ने वाले ऐसे बच्‍चे जिन्‍होने नीट एक्‍जाम दी है, उनकी मेरिट सूची बनाई जाएगी और उन्‍हे एडमिशन में आरक्षण दिया जाएगा।

एक लाख सरकारी नौकरी देंगे

इस दौरान सीएम ने घोषणा की है कि अगले साल एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी। उन्‍होने कहा कि बच्‍चे नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले भी बनेंं इसके लिए उद्यम क्रांति योजनााचलाई जा रही है। जिसके तहत बच्‍चों को लोन दिया जाएगा और इसकी गारंटी सरकार देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...