Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सीधी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर ,महिला की हुई दर्दनाक मौत, बेटी घायल

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अमिलिया गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति करौली गांव में अपनी पत्नी और 2 साल की बच्ची को अस्पताल लेकर गया था यहां विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें कि इस हादसे में महिला कल्पना की मौके पर ही मौत हो गई है, 2 साल की बीमार बच्ची भी दुर्घटना में घायल हुई है।

जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है बाइक पर बच्ची के साथ उसके माता-पिता सवार थे। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल सुनील ने भी मामले की जानकारी तत्काल अपने परिवार को दी।

इसके बाद सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे परिजनों की मांग थी जब तक एसपी और कलेक्टर मौके पर नहीं आएंगे हम किसी की बात नहीं सुनेंगे इस घटना की जानकारी लगते ही अमिलिया थाना टीम मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.