Breaking News in Hindi

सीहोर में पति ने पत्नी-बेटे कुल्हाड़ी से की हत्या

सहोर। जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम सरदार नगर में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। जहां गुरुवार की सुबह पांच बजे एक 30 वर्षीय युवक नशे की हालत में अपनी पत्नी व तीन वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम सरदार नगर में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। ग्राम सरदार नगर के गणेश राम विश्वकर्मा उम 30 वर्ष ने अपनी पत्नी मोना 26 वर्ष और तीन वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित जब मौके पर पुलिस पहुंची तो घटना स्थल पर बैठे हुए मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक कमजोर बताया जा रहा है, जो नशे का आदि है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि छह माह पहले आरोपित युवक के सिर पर चोट लगी थी, जिससे उसका इलाज चल रहा है। इस वजह से वह बीच-बीच में पागलों की तरह हरकत करता था। हो सकता है इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

नशे की हालत में था आरोपित

आरोपित गणेश राम विश्वकर्मा सुबह पांच बजे वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित गणेश ने रात भर शराब व गांजा पिया था, जिससे नशे की हालत में पहले अपनी सोत समय गर्दन पर कुल्हाड़ी मामरकर हत्या कर दी, उसके बाद तीन वर्षीय मासूम की गर्दन में कुल्हाड़ी मार दी। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब आरोपित नशे की हालत में घटना को अंजाम दे रहा था, तो बड़ा बेटा उम्र आठ वर्ष घर से बाहर निकलकर भागा और आसपास के लोगों को सूचना दी। जब लोग घर पहुंचे तो आरोपित कुल्हाड़ी हाथ में लिए था और दोनो की मौत हो चुकी थी, जिसकी सूचना शाहगंज पुलिस को लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साथ ही मौके पर बड़ी पुलिस बल पहुंच गया और ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....