Breaking News in Hindi

स्कूटर चलाते-चलाते सिगरेट पी रहा था युवक, डिवाइडर से टकराने पर मौत

इंदौर। गाड़ी चलाते-चलाते सिरगेट पीना जानवेला साबित हुआ। युवक डिवाइडर से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है। उदापुरा बंबई बाजार में रहने वाला 22 वर्षीय बकास मोहम्मद की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, बकास को तीन दिन पूर्व घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया था। विजय नगर से जाते वक्त स्कूटर चलाते-चलाते हुए वह सिगरेट पीने लगा। अनियंत्रित होकर स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया। सिर में चोट लगने से बकास को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन सोमवार को मौत हो गई।

ई-स्कूटर से टकराया लुटेरा

इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में लुटेरा फरियादी की सतर्कता से पकड़ा गया। आरोपित को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम गीतेश रामचंद्र पटेल निवासी कामधेनु नगर है। आरोपित ने सोमवार को गोविंद अशोक सोमानी से पाटनीपुरा के समीप फोन छीन लिया। जल्दबाजी में फोन हाथ से गिर गया ।गोविंद ने फोन उठाया और आरोपित को पकड़ने की कोशिश की। आरोपित सामने से आ रहे ई-स्कटूर से टकरा गया। लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...