Breaking News in Hindi

स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नामचीन मेक्रो विजन एकेडमी स्कूल की कक्षा 11वीं की बायोलॉजी की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई, इंदौर से बुरहानपुर पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और संस्थान के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस  पूरे मामले की जांच में जुटी। बुरहानपुर के नामचीन मेक्रो विजन एकेडमी में कक्षा 11वीं में पढने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई, छात्रा की मौत के बाद हडकंप मच गया।

छात्रा के परिजन सूचना पर इंदौर से बुरहानपुर पहुंच गए थे। छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के द्वारा ही संचालित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है परिजन अब इस मामले की शासन प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रहे हैं। बुरहानपुर की लालबाग थाना पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेक्रो विजन स्कूल के संचालक और संस्थान द्वारा संचालित निजी अस्पताल ऑल इज वेल के संचालको ने परिजनों के आरोपो को निराधार बताया है। प्रबंधन के अनुसार छात्रा को सीने में दर्द होने पर उसका तुरंत इलाज शुरू किया गया।

इलाज की पूरी जानकारी परिजनों को दी छात्रा की एंजियोप्लास्टी परिजनों की लिखित अनुमति के बाद की गई। सभी मेडिकल कार्यवाही की जानकारी प्रबंधन ने पुलिस को दे दी है। छात्रा के इलाज करने वाले डॉक्टर ने मीडिया के सामने पूरा मेडिकल बुलेटिन बताया डॉक्टर के अऩुसार इतनी कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट आना असामान्य है। डॉक्टर ने युवाओं को यह सलाह दी कि आपके शरीर में कुछ तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को जांच कराकर परामर्श लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?