Breaking News in Hindi

स्पाइसजेट की फ्लाइट में 7 घंटे हुई लेट, यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया हंगामा

नई दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों का भारी प्रदर्शन देखने को मिली। पटना जाने वाली एक उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  राष्ट्रीय राजधानी से पटना जाने वाली उड़ान एसजी-8721 में काफी देर हो गई, जिससे गुस्साए यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

फ्लाइट अपने तय समय से 7 घंटे लेट थी। यात्री काफी परेशान हुए. उनकी एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस भी हुई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किसी तरह मामला शांत कराया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया, “शुक्रवार दोपहर 3:10 बजे स्पाइसजेट की पटना जाने वाली फ्लाइट SG-8721/STD के यात्रियों और कर्मचारियों में बहस हो गई। पूछने पर पता चला कि उड़ान में सात घंटे से ज्यादा की देरी हुई. इसपर यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर क्यूआरटी के साथ मिलकर मामले को शांत कराया गया।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप