Breaking News in Hindi

हत्या या आत्महत्या: फंदे से लटका मिला युवक युवती का शव, सूचना मिलते ही इलाके में फैली सनसनी

खरगोन। खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के तीन टेकरी गाँव में एक पेड़ पर एक युवक और एक युवती के शव फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत सहित बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल भेजा।

 बताया जा रहा है कि मृतक युवती विनीता उम्र 15 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला बलवाड़ा की रहने वाली थी तो वहीं मृतक युवक बसंत उर्फ़ अन्नू उम्र 20 वर्ष निवासी मानकर मोहल्ला बलवाड़ा का बताता जा रहा है। दोनों की मौत का कारण अभी अज्ञात है। बलवाड़ा पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर दोनो के परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है कि आखिर दोनों की मौत की वजह क्या है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...