Breaking News in Hindi

हम गिड़गिड़ाते रहे, वो…माता-पिता पर कट्टा तानकर उनके सामने नाबालिग से गैंगरेप, मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ग्वालियर: ग्वालियर में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 15 साल की बच्ची से तीन लोगों ने उसके माता-पिता को कट्टे की नोक पर धमकाया और अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने बच्ची के भाइयों और माता-पिता के साथ मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर महज 24 घंटे में ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार शिवपुरी जिले का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही भंवरपुर थाना क्षेत्र के बरकोडा में रहने के लिए आया है। 30 जनवरी देर नाबालिग अपने भाई के साथ बाथरूम के लिए गई थी तभी तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और बच्चों का शोर सुनकर जब परिजन बाहर आए तो देखा कि दो लोग बच्ची को पकड़े हुए थे और एक व्यक्ति उनके बेटे की गर्दन पकड़े हुए था। माता पिता ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और कट्टे की नोक पर पहले दो लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। तीसरा आरोपी बच्ची से गलत करने ही जा रहा था कि आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इतने में आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महज 24 घंटे में मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी सहित एक संदिग्ध को राउंड अप किया है। बताया जा रहा है कि घृणित मानसिकता के चलते 3 से 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में एक बदमाश स्थानीय कृषक है, अन्य तीन आरोपी कृषक के मेहमान बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....