Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘हम NDA के साथ खुश हैं’, पिता से अलग बेटे संतोष सुमन की राय, कहा- किसी के कहने पर…

पटनाः मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा होने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को धन्यवाद दिया और कहा कि जो भी मुझे दायित्व मिला है, उसको मैं अच्छे से निर्वहन करुंगा।

“हम एनडीए के साथ हैं”
वही, जीतन राम मांझी के द्वारा दो मंत्रिमंडल की मांग किए जाने को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है। किसी के कहने पर या खुद अपने हिसाब से उन्होंने यह बयान दे दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मांग किए हैं तो सही होगी। मांझी को राजद के द्वारा सीएम का ऑफर देने पर उन्होंने कहा है कि ये बातें अभी हवा में है। कोई ना कोई इधर-उधर की बातें करता है। हम एनडीए के साथ हैं और नरेंद्र मोदी में आस्था और विश्वास है। तेजस्वी यादव के “अभी बिहार में खेल बाकी है” वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वह क्या खेल कर सकते हैं। जीरो पर आउट हो चुके हैं, अब दोबारा उनको मौका नहीं मिलेगा।

जानें किसे मिला कौन-सा विभाग
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है। एक अधिसूचना के अनुसार, गृह के अलावा कुमार ने कैबिनेट सचिवालय, चुनाव, सतर्कता, सामान्य प्रशासन जैसे प्रमुख विभाग भी अपने पास रखे हैं। साथ ही ‘‘किसी और को आवंटित नहीं किए गए अन्य सभी विभाग” मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है।  वित्त के अलावा, चौधरी को स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्यिक कर, शहरी विकास एवं आवास, खेल, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन और कानून विभाग दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार, खनन एवं भूविज्ञान, गन्ना, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा मामले, लघु जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का भी प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार को सहकारिता, ओबीसी एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है। जद (यू) नेता विजय कुमार चौधरी को संसदीय कार्य विभाग, जल संसाधन, परिवहन, भवन निर्माण, शिक्षा और सूचना एवं लोक संसाधन विभाग भी दिया गया है। वरिष्ठ जद (यू) नेता बिजेंद्र यादव को ऊर्जा, उत्पाद शुल्क, योजना एवं विकास, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जद (यू) नेता श्रवण कुमार को सामाजिक कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के अलावा ग्रामीण कल्याण विभाग का प्रभार मिला है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा का प्रभार मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.