Breaking News in Hindi

हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छटवां आरोपित गिरफ्तार

हरदा। हरदा के ग्राम बैरागढ़ में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में गत दिनों हुए विस्फोट के मामले में रविवार को छठवें आरोपित अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी देवास जिले के खातेगांव से हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने ब

पुलिस अधीक्षक चौकसे ने बताया कि राजेश फायर वर्क्स जो राजू उर्फ राजेश पिता स्व. नंदलाल अग्रवाल उम्र 52 साल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल दोनों निवासी पुरानी सब्जी मंडी हरदा के द्वारा संचालित की जा रही थी।ताया कि 4 आरोपित पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके हैं। दो आरोपित शनिवार को और एक आरोपित रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को राजेश फायर वर्क्स फैक्ट्री मे विस्फोट हो गया। यह सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस बल के जरिए फोन से कंट्रोल रूम हरदा को सूचना दी गई। जिस पर से थाना सिविल लाइन हरदा में अपराध क्रमांक 42/2 रा-304, 308, 34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अब तक आरोपित राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र. 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्र 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान, उम्र 54 साल निवासी मानपुरा हरदा, आशीष पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 साल निवासी खेडीपुरा हरदा, अमन पिता राधाकिशन तमखाने उम्र 31 साल निवासी खेडीपुरा हरदा की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है।

इसके अलावा आज रविवार को एक अन्य आरोपित अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र. 1 खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह अभी तक कुल 6 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनसे प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....