Breaking News in Hindi

KKR vs RCB: बेंगलुरु के हाथ से फिसली जीत, आखिरी बॉल पर कोलकाता ने दी मात

एक हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से जीत के साथ वापसी की है. अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में पिछले मैच में 223 रन बनाकर भी हारने वाली कोलकाता ने इस बार इसी मैदान पर ऐसा ही स्कोर बनाकर जीत दर्ज की. कोलकाता ने एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी बॉल पर 1 रन से हराते हुए सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. वहीं बेंगलुरु को इस सीजन में लगातार छठी हार मिली है और इस तरह उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग की लेकिन टीम के सभी बल्लेबाज पूरी तरह खुलकर रन नहीं बना सके. इसके बावजूद कोलकाता ने 20 ओवरों में 222 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए लेकिन उसके लिए असली इम्पैक्ट डाला फिल सॉल्ट और रमनदीप सिंह ने, जिन्होंने मिलकर सिर्फ 23 गेंदों में 72 रन कूट दिए. बेंगलुरु ने इसके जवाब में विल जैक्स और रजत पादीटार की पारियों के दम पर जोरदार अंदाज में चेज किया लेकिन आखिरी गेंद पर उसे 1 रन से हार मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप