Breaking News in Hindi

हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में हुई भयानक सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, 4 लोगों की मौत, 7 घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धन्यारा के समीप बुधवार शाम एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों को लेकर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर धन्यारा के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य को कोटली सिविल अस्पताल ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को मंडी जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमाटर्म के बाद गुरुवार सुबह शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?