Breaking News in Hindi

हॉटस्पॉट मांग रहे थे नाबालिग, मना करने पर की बैंक कर्मचारी की हत्या; क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक होम लोन एजेंसी के मैनेजर की विभत्स तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या का कारण जानकर लोग हैरान हैं. मोबाइल हॉटस्पॉट ना देने की वजह से मैनेजर को निर्मम तरीके से मार दिया गया. होम लोन एजेंसी चलाने वाले मैनेजर के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किया गया. मृतक का नाम वासुदेव रामचन्द्र कुलकर्णी हैं.

मृतक वासुदेव की उम्र 47 साल है. हडपसर पुलिस ने 20 साल के मयूर भोसले को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ तीन अन्य नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक वार इतनी बुरी तरीके से किया गया है कि मृतक वासुदेव का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया है.

फुटपाथ पर पड़ा मिला शव

मृतक खून से लथपथ फुटपाथ पर पड़े हुए थे, जब राहगीरों ने उन्हें देखा. इसके बाद एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी. हडपसर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वासुदेव के मोबाइल फोन से उनके घर पर फोन कर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. वासुदेव को इलाज के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया.

निजी बैंक में कर्मचारी थे मृतक

मृतक कुलकर्णी अपने परिवार के साथ उत्कर्षनगर इलाके में रहते थे. कुलकर्णी एक निजी बैंक में कर्मचारी थे. रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह वॉक करने के लिए निकले थे, तभी फुटपाथ पर बैठे नाबालिगों ने उनसे मोबाइल में हॉटस्पॉट मांगा लेकिन कुलकर्णी ने उन्हें मना कर दिया. इसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कुलकर्णी पर अपराधी किशोरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई. उन पर हमला करने के बाद नाबालिग मौके से भाग गए. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि,बाकी तीन के खिलाफ भी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...