Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

10 अगस्त को बहनों को मिलेगा राखी का उपहार… बालाघाट के रक्षा बंधन उत्सव में बोले CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को बालाघाट में आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जबलपुर से बालाघाट के रास्ते जगह-जगह उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया.सिवनी पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया तो वहीं लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी.

इस दौरान उन्होंने सिवनी की वैनगंगा नदी के भीमगढ़ बांध के बैकवाॉटर का निरीक्षण किया और भारी बारिश के कारण किसानों को हुई क्षति के अनुसार राहत तय करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिवनी में 300 करोड़ की लागत के नए मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुभारंभ होगा. बैगा बसाहट में 19 सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ होगा. बालाघाट-सिवनी का मार्ग भी फोर लेन किया जाएगा.

सीएम ने किसानों को किया आश्वस्त

उन्होंने कहा कि मेरे किसान भाई-बहनों आप चिंता न करें, बाढ़ और अतिवृष्टि से हुई आपके फसलों के नुकसान के साथ पशु हानि, मकान की क्षति की भरपाई भी प्रदेश सरकार करेगी. सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है. अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसलों एवं मकान तथा अन्य सम्पतियों की क्षति का आंकलन कर त्वरित रूप से मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा.

महिलाओं, बच्चों का बजट दोगुना

बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने महिलाओं और बच्चों का बजट करीब दो गुना कर दिया है. लाडली बहनों और उज्ज्वला गैस कनेक्शन के हितधारकों को 450 रुपए गैस सिलेंडर की सब्सिडी दी जाएगी.उन्होंने कहा कि हमने तेंदुपत्ता की राशि भी बढ़ाई है- 1 हजार रुपए प्रति बोरा बढ़ाकर 4 हजार रुपए बोरा किया है. जनजातीय भाई बहनों के समग्र विकास के लिए 40 हजार 808 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है. पिछली बार के बजट से 25% ज्यादा है.

उन्होंने कहा कि आहार अनुदान में 450 करोड़ रुपए की राशि का इंतजाम किया है, पीएम जनमन में 7 हजार 300 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान है. बैगा बसाहट में 19 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा और उनके लिए नल से जल का अभियान भी हम शुरू कर रहे हैं.

10 अगस्त को बहनों को राखी का उपहार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं. एक के बाद एक निर्णय प्रदेश की बहनों के कल्याण के लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरा अगस्त माह श्रावण उत्सव माह के रूप में मनाया जा रहा हैं. आने वाली 10 तारीख को लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रुपये की राशि के अतिरिक्त 250 रुपये रक्षाबंधन के लिए दिये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहनों को अभी तक 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि हम दे चुके हैं. सरकार द्वारा इसी महीने में बालाघाट की बहनों के खाते में 8 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.